भस्म तन पर रमी ये असर हो गया
काल का भय मिटा मैं अमर हो गया
साँस की लौ जो ईश्वर से जा मिली
शिव से मिलकर के मैं शिव हो गया
धूल माथे लगाई तिलक हो गया
टूटा सारा भरम मन सरल हो गया
मौन मेरा यहाँ प्रार्थना बन गया
दर्द को स्वर मिला तो भजन हो गया
घाट की सीढ़ियों पर नमन हो गया
भस्म की आरती में मगन हो गया
राख जलती चिता की जो माथे लगी
मृत्यु का भी वहीं पर हवन हो गया
डम डमा डम बजा मन गगन हो गया
बंद पलकों में शिव का दरस हो गया
धार गंगा की जो उन जटाओं में थी
आँख का नीर ही आचमन हो गया
मैं जिसे मैं कहूँ वो दहन हो गया
दूर कैलाश था अब निकट हो गया
जिसको ढूँढा किया उम्र भर दर-बदर
वो मेरे ही हृदय में प्रकट हो गया
Sample comments about this video
"स्वप्न स्वाहा हुए तो हवन हो गया। नयन झरने झरे, आचमन हो गया। पीर लय में घुली, आरती हो गई। दर्द को स्वर मिला तो, भजन हो गया। घाव रिसता रहा, राग बनता गया। अश्रु गिरता रहा, रंग भरता गया। पीर शब्दों में उतरी, कलम बन चली। दर्द बढ़ता गया तो, सृजन हो गया। मौन होठों पे था, बात मन में रही। एक धुन-सी मगर, साँस में ही बही। भाव होंठों पे आए तो, धुन बन गए। मौन स्वर में ढला तो, कथन हो गया। रात गहरी हुई, दीप जलता रहा। टूटता भी रहा, फिर सँभलता रहा। अपने भीतर ही कुछ फिर से जुड़ता रहा। टूट कर के जुड़ा तो, मिलन हो गया।"
"बेहतरीन ❤️👌 पहली बार में ही 3 बार सुन लिया 🙏 ।।हर हर महादेव।।❤🙏"
"इतना सुंदर भजन है कि कुछ कह नहीं सकते इस भजन को सुनकर मन को बहुत शांति मिली आपका बहुत धन्यवाद जय महाकालेश्वर ❤❤"
"Ye geet nahi h ek ahsas h jo aatma ko sidhe parmatma se jodta h ❤❤❤adbhut h ye.."
"❤️🙏 धूल माथे लगी तो तिलक हो गया… ये सिर्फ गाना नहीं, सच्ची भक्ति का एहसास है। जय श्री राम 🚩"
"लिरिक्स इतनी बेहतरीन लिखी है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा हूं"
"Kash mahadev ji apki banyi duniya me koi apke jesa bhi hota 😔🙇🙇🙇"
"Hriday se bahut dhanyawad aaplogon ka, bahut hi adbhoot. Sabdo ka chayan mantra mugdh karne wala❤🙏"
"सीधे दिल से टच हुआ है पूरी जिंदगी की सच्चाई है 🙏"
"Wow kiya शब्द hai shiv ki Anubhuti ho gai singar or writter sab ko 🙏🫡🫡"







Yorumlar
Yorum yazabilmek için giriş yapmalısınız.
Bilgi: Butona tıkladığınızda xloji güvenli giriş sayfasına yonlendirileceksiniz. Giriş yaptığınızda otomatik olarak bu sayfaya geri döneceksiniz. İlk giriste hoş geldin enerjisi tanımlanır.
Yorumlar yükleniyor...